उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यात्री सुविधा समिति का वाराणसी जं.स्टेशन पर आगमन

स्टेशन का गहनता से निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

                  चेरिश टाइम्स न्यूज़
       लखनऊ  रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, इनका नवीनीकरण और अन्य वांछित यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी प्रयासों एवम यात्री सेवा के संबंध में चल रहे प्रगति कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए  21 अगस्त को यात्री सुविधा समिति का अपने तीन दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वाराणसी जं.स्टेशन पर आगमन हुआ।स्टेशन पहुंचने पर यात्री सेवा समिति के सदस्यों का अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी,  लाल जी चौधरी द्वारा पौधा भेंट कर एवममाल्यार्पण करके स्वागत किया.

उनका गया। इस निरीक्षणकार्यक्रम के प्रथम दिवस पर समिति के अध्यक्ष, पी.के.कृष्णादास ने समिति के अन्य सदस्यों,अपर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी लाल जी चौधरी एवम अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन का गहनता से निरीक्षण करते समस्त प्लेटफार्मों पर उपलब्ध यात्री सुविधा संबधी स्थलों यथा खानपान के स्टॉल,विश्रामालय,कैटरिंग सुविधा, प्रतीक्षालय,आरक्षण केंद्र, पेय जल की व्यवस्था,यात्रियों के आवागमन की सुगमता, यात्रियों के बैठने के स्थान, स्टेशन एवम परिसर की स्वच्छता,अनुकूल पर्यावरण के लिए किये जा रहे प्रयास,शौचालय तथा प्रसाधन कक्षों की उपलब्धता तथा साफ सफाई,यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य यात्री सुविधा संबंधी सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

समिति ने सर्कुलेटिंग क्षेत्र का भी विधिवत निरीक्षण किया एवम यात्री सुविधा की दिशा में चल रहे कार्यों को परखा एवम इस विषय में अपने सुझाव दिए।

समिति ने अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट ब्यूरो एवम एक्जीक्यूटिव लाउंज का भी अवलोकन किया तथा यात्री सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए रेलवे द्वारा अपनी कार्य प्रणाली को संपादन करने की अपेक्षा पर विशेष बल दिया।

इस निरीक्षण में समिति के अध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य तजिंदर सिंह सरां, गीता ठाकुर ऋचा पाण्डेय मिश्रा, हरविन्द कोहली, अशोक कुमार शुक्ला, भजनलाल शर्मा, डॉ.राजेंद्र अशोक फड़के, गोट्टाला उमा रानी, निर्मला किशोर बोल्लिना, मधुसूदन पी.,अभिजीत दास परशुराम महतो एवम के.रविचंद्रन सहित रेल प्रशासन के अन्य अधिकारी,निरीक्षक एवम पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button