उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ की सभी विधानसभाओं में नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. रक्षा मंत्री एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ संसदीय क्षेत्र की समस्त विधानसभाओं में नारी शक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ में सेनेटरी पैड के निरंतर निःशुल्क वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री विधायक आशुतोष टंडन,महानगर अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया विधायक डॉक्टर नीरज बोरा की उपस्थिति में सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड गोमती नगर लखनऊ में किया गया। रक्षा मंत्री ओएसडी के पी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला रजनीश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 33 करोड़ 60 लाख महिलाओं में से सिर्फ 12 करोड़ 10 लाख महिलाएं ही सेनेटरी नैपकिन का यूज करती है।
वही एनजीओ “दसरा” की रिपोर्ट “स्पॉट ऑन” के मुताबिक भारत में हर साल 2 करोड़ 30 लाख बालिकाएं सेनेटरी पैड के उपयोग की पर्याप्त जानकारी ना होने और व अभाव के कारण माहवारी के समय विद्यालय नहीं जा पाती।




