उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
बागी बलिया सिरमौर रहा जंगे-आजादी का!!

के. विक्रम राव
बगावत का पर्याय रहा बलिया जनपद। कल (19 अगस्त 2022) जब अपनी तीन-दिन की स्वतंत्रता का 80वां जश्न वह मना रहा था तो आजादी का अमृतोत्सव तब जाज्वल्यमान हो उठा। समारोह के मुख्यपात्र योगी आदित्यनाथ, जो इस घटना के तीन दशक बाद जन्मे, की वाणी रूंधी थी। तबका मुक्त बलिया चित्तू पाण्डेवाला सबके मानस पटल पर उकेरित हो उठा। ब्रिटिश संसद सन्न थी जब बताया गया था कि बलिया आजाद हो गया। फिर लंदन में ही तीन दिन बाद ऐलान हुआ कि ‘‘बलिया पुनः जीत कर साम्राज्य का अंग बना दिया गया है।




