उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
घर नंद खुशिया अपार, कान्हा जी ने जन्म लियो
शंख, घंटा, पटाखे की गूंज के बीच बधाई हो बधाई गूजा माधव मन्दिर

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में “लल्ला को सुनकर मैं आयी यशोदा मैया दे दो बधाई”….”मेरौ मन अनंत सुख पावै” भजनों संग श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर राधामाधव का भव्य फूलों का श्रंगार, इलेक्ट्रॉनिक झालरो व 5100 गुब्बारें का डेकोरेशन, दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक, सेल्फी पॉइन्ट, 56 प्रकार के भोग लगाया गया.

प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध भजन गायक अंशु अंशु गोस्वामी ने हे रे कन्हैया किसको कहे तू मैया….. राधा नाम की लगाई फुलवारी पत्ता…. सांवरे तू मेरे दिल में सुबह शाम है…. वही ज्योति गोस्वामी ने काली कमली वाला मेरा यार है…. सांवरिया तेरी यारी ने दीवाना बना दिया…. मेरी आपकी कृपा से सब काम हो रहा है….. भजनों का गुलदस्ता पेश किया।
माधव मन्दिर के एफबी पेज राधामाधवएलकेओ से घर बैठे भक्तो ने लाइव दर्शन किया राकेश साहू ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मष्टमी का सीधा प्रासरण किया गया श्रीराधामाधव के श्वेताम्बर बनारसी वस्त्रों, चाॅदी के मुकूट धारण किये आलौकिक दर्शन व जन्म से पहले दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक बिहारी लाल साहू, कंचन साहू, दिनेश अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, श्याम जी साहू, राकेश साहू, गोविन्द साहू के साथ पुजारी लालता प्रसाद जी के मंत्र उच्चरण के साथ अभिषेक किया तथा मध्य रात्रि भव्य महाआरती किया गया जिसका दर्शन लगभग पॅाच सौ अधिक भक्तो ने घर बैठे दर्शन के साथ अपने मित्रो को शेयर किया।
देशी विदेशी फूलों का श्रृंगार के साथ पूरें मन्दिर परिसर में एल.इ.डी, तेजर लाइटो व इलेक्टानिक झालरो से जगमागता श्री माधव मन्दिर बाहर का परिसर तथा अनन्द जन्मोत्सव की थीम पर 5100 गुब्बारें का डेकोरेशन बच्चे व लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।




