उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ स्थित ई डी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया
देश के लिए शहादतें देने वाले गांधी परिवार को डराने की नाकाम कोशिश बंद करे भाजपा : कांग्रेस

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. जनता के सवालों पर जवाब देने में नाकाम भाजपा सरकार षड़यंत्र कर ईडी के सहारे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर परेशान किये जाने के खिलाफ आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ स्थित ई डी दफ्तर के बाहर विरोध प्रर्दशन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों की पुलिस से झड़प भी हुई जिसके पश्चात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया।




