उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर जनसंवाद

लखनऊ । स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम महेंद्र सिंह के निर्देशन में मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ जं., ऐशबाग, बस्ती, खलीलाबाद, सीतापुर, मैलानी इत्यादि एवं अन्य रेलवे इकाइयों में गहन सफाई अभियान चलाकर विस्तृत सफाई कार्य कराया गया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत स्टेशनों पर जन संवाद, युवा जनसंवाद, स्वच्छता जागरुकता रैली, स्वच्छता के संबंध में यात्रियों का फीडबैक लिया गया। SWM नियम, 2026 के अनुपालन हेतु कर्मचारियों, OBHS, पेंट्री स्टाफ, वेंडरों एवं ठेकेदारों को जागरूक किया गया। कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण, जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन, थोक अपशिष्ट उत्पादकों की पहचान तथा अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं का सत्यापन कर SWM कार्य योजना अद्यतन की गई।
इसी क्रम में ऐशबाग पॉलीक्लिनिक के चिकित्सकों द्वारा ऐशबाग कॉलोनी में ‘Segregation of Collected Waste’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान सफाई मित्रों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा घर-घर से एकत्रित कूड़े का पृथक्करण कर SWM Rule, 2026 के अनुसार नगर निगम के माध्यम से निस्तारण कराया गया। साथ ही लोगों को कचरा निस्तारण के संबंध में ‘क्या करें, क्या न करें’ की जानकारी देकर जागरूक किया गया। लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण हेतु जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button