उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जेल जाते ही यह बिलबिला रहे हैं तो टीम अरविंद केजरीवाल ने बयानों का नाटकीय खेल शुरू कर दिया है  : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से सौरभ भारद्वाज तक का उनकी युवा शाखा सी.जे.पी. के नेताओं सोरव दास एव आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बिलबिलाना एक नाटक है।

सौरव दास एवं आशुतोष रांका केजरीवाल सहित”आप” नेताओं के गुमराह किए युवक हैं जिनको इन्होंने सब्जबाग दिखाया था की तुम जो जी चाहे करो करवाओ दिल्ली पुलिस तुम पर कोई सख्त कार्रवाई नही कर सकती।

सी.जे.पी. के यह युवक अनेक बार इन्टरव्यू में कह चुके हैं कि उन्होंने पैसे कमाने के लिए “आप” छोड़ी थी और सी.जे.पी. को तो पहले दिन से विदेशी फंडिंग की बात मीडिया एवं सोशल मीडिया में आती रही है और अभिजीत दिपके, सौरव दास एवं आशुतोष रांका आदि इस फंडिंग से लगातार आनंद उठा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल के इशारे पर खेल रहे सी.जे.पी. के यह गुमराह युवक रोज़ डिटेन हो कर छूटने को तो तैयार थे पर जेल की इन्होंने कल्पना नहीं की थी, जेल जाते ही यह बिलबिला रहे हैं तो टीम अरविंद केजरीवाल ने ब्यानों का नाटकीय खेल शुरू कर दिया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि बेहतर होगा टीम अरविंद केजरीवाल युवाओं के कंधे पर बंदूक चलाना बंद करे, ध्यान रहे किसी दिन तो यह युवा उनका खेल समझेंगे तो उस दिन के बाद वह उन्हे कभी माफ नहीं करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button