उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पत्रकारों के हक की हुंकार, एकजुट हुए दो संगठन

मोहम्मद सैफ साबरी

लखनऊ। पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और पत्रकारिता की विश्वसनीयता को मजबूत करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज चौराहे स्थित अजय कनौजिया के होटल में पत्रकार संवाद मंच एवं अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पत्रकार संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद खान ताजू और अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों की समस्याओं, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक दायित्वों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आवाज और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इसकी गरिमा, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को बनाए रखना आवश्यक है।

दोनों संगठनों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए साझा प्रयास करने, विभिन्न पत्रकार संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा वंचित और जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, पत्रकार संवाद मंच के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद सैफ साबरी सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button