उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पीएनबी परिवार के गर्वान्वित सदस्य अभिषेक और सुखजीत सिंह का किया सम्मान

लखनऊ :  पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने एशियाई खेल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के दो हॉकी सितारों — ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता द्वय  अभिषेक और  सुखजीत सिंह को सम्मानित करने के लिए एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। एशियाई खेल 2026 के सेमी-फाइनल में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की रोमांचक 4-3 की जीत में दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी। सेमी-फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक के 60वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल ने भारत को फाइनल में पहुंचाया, जबकि फाइनल में मलेशिया के खिलाफ भारत की 5-1 की शानदार जीत में सुखजीत सिंह के महत्वपूर्ण योगदान ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के साथ-साथ लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधी जगह सुनिश्चित करने में मदद की।

ये दोनों खिलाड़ी पीएनबी के मूल्यवान कर्मचारी और पीएनबी हॉकी टीम के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। बैंक देश भर में जमीनी स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को पोषित करने और विकसित करने के लिए एक समर्पित हॉकी अकादमी भी चलाता है।
यह समारोह द्वारका, सेक्टर 10, नई दिल्ली स्थित पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दोनों हॉकी चैंपियंस के साथ एक संवाद का सत्र भी आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button