उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल के कोचिंग डिपो, रेलवे कालोनी, रेलवे इकाइयों, विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों पर सर्कुलेटिंग एरिया तथा ट्रैक साईड की सफाई करायी गयी

लखनऊ, । स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम महेन्द्र सिंह के निर्देशन में 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक सम्पूर्ण मंडल में ट्रैक साइड क्लीनिंग ड्राइव स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को मण्डल के कोचिंग डिपो, रेलवे कालोनी, रेलवे इकाइयों, विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों पर सर्कुलेटिंग एरिया तथा ट्रैक साईड की सफाई करायी गयी। इस दौरान स्टेशनों पर वाटर बूथ, कैंटीन, पैनल रूम एवं प्लेटफार्म, ट्रैक की सघन सफाई, यात्री सुविधाओं एवं ट्रैक साईड की गहन सफाई की गई।

साथ ही रनिंग लाइनों के किनारे फैले कूड़े की सफाई कर कूड़ेदान में एकत्रित कर कचरे का पृथक्करण कर निस्तारण कराया गया।
स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता को केवल सफाई कार्य तक सीमित न रखते हुए जन भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से जोड़ने का प्रयास किया गया। लखनऊ मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण हेतु जागरूकता एवं स्वच्छ गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button