उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मामा कॉलोनी और दाऊद नगर में जलभराव के बीच राहत कार्य में उतरे NCP जिलाध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह

लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र की मामा कॉलोनी और दाऊद नगर में भारी जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लखनऊ जिलाध्यक्ष एवं फिल्म निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ स्वयं गहरे पानी में उतरकर राहत कार्य में जुटे।
धनंजय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ जलभराव से प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को पीने का पानी, कपड़े और अन्य राहत सामग्री वितरित की। टीम के सदस्यों ने पानी से भरी गलियों में पैदल पहुंचकर प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इस राहत अभियान में NCP लखनऊ जिला महासचिव ऋषु रावत, समाजसेवी मोहम्मद रहीम, मोहम्मद मिनहाज, अजय, शानी, सिराजुल, मुन्ना सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर धनंजय प्रताप सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी आगे आएं और जलभराव से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करें।
उन्होंने कहा, “जब तक जनता को राहत की आवश्यकता है और जब तक मेरा तथा मेरी टीम का सामर्थ्य है, हम लगातार लोगों की मदद करते रहेंगे। इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राहत कार्य लगातार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।”
धनंजय प्रताप सिंह ने कहा कि मामा कॉलोनी, दाऊद नगर सहित आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत कार्य जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।
राहत अभियान में शामिल टीम के सदस्यों ने भी लोगों से अपील की कि वे मानवता और आपसी सहयोग की भावना के साथ इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button