धूमधाम से मना क्षमावाणी पर्व वाणी व विश्व अहिंसा दिवस
' मेरे भगवान आए हैं....," श्री जी की निकली शोभायात्रा

लखनऊ। जैन समाज एवं इन्दिरा नगर जैन मंदिर की ओर से शुक्रवार को क्षमावाणी पर्व एवं अहिंसा दिवस धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम मंदिर के अध्यक्ष पीके जैन व महामंत्री अभिषेक जैन की अगुवाई में संपन्न हुआ। मंदिर में भोर से ही भक्तो की भारी भीड़ ने भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं पूजन कर विश्व शांति की कामना की।
अगले क्रम मे दोपहर मे पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज एवं उपाध्याय 108 श्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा इंदिरानगर जैन मंदिर से शुरू होकर विभिन्न इलाकों में होते हुए भूतनाथ स्थित अहिंसा उपवन पार्क में समाप्त हुई है। शोभा यात्रा में सबसे आगे जैन पताका चल रही थी उसके बाद डीजे बैंड पर महिला पुरुष भजन गीतों , श्रीजी की निकली सवारी श्रीजी की लीला है न्यारी, एक दो तीन चार जैन धर्म की जय जयकार,, के भजनों पर झूम रहे थे सबसे पीछे भगवान श्री जी का रथ चल रहा था जिस पर जगह-जगह लोगों ने भगवान की आरती उतारी। भगवान के रथ पर अनमोल जैन (फतेहपुर) सनत कुमार इंद्र, माहेंद्र इंद्र रथ पर थे।
आचार्य श्री ने कार्यक्रम के माध्यम से शाकाहार के प्रचार प्रसार करने का संदेश दिया गया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम में खुशी जैन ने णमोकार मंत्र पर सुंदर नृत्य किया है अगले क्रम में नेकल जैन ने मेरे भगवान आए हैं…., पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। पूजन विधि संजीव जैन ने कराई। मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि तीन अक्तूबर को आचार्य श्री के सानिध्य में महामंडल विधान सम्पन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम में अभिषेक जैन , महावीर गंगवार बंटी जैन शालू दीदी प्रीति जैन श्रद्धा जैन, नेम कुमार अशोक कुमार जैन, धीरज कुमार अनुरोध कुमार जैन आज को मौजूद रहे।



