ज्ञानेश कुमार पूरी तरह एक पार्टी की तरह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं : अजय राय

लखनऊ : उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरूद्ध कांग्रेसजन सड़कों पर उतर आये हैं। जिस प्रकार चुन-चुन के पडयंत्र के तहत ज्ञानेश कुमार पूरे देश में वोटर का नाम काटने का काम कर रहे है, भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे है,ं गरीब, झोपड़ पट्टी के लोगों का नाम काटा जा रहा है, अभी कल ही जननायक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने खुद जाकर दिल्ली के यमुना के किनारे रहने वाले बिना छत और झोपड़ पट्टी में रहने वाले 730 लोगों के मतदाता सूची से 729 लोगों के नाम काटे गये हैं देखा है। बकायदा चिन्हित करके गरीबों और कमजोरों का नाम काटा जा रहा है टारगेट करके ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर लोकतंत्र और संविधान विरोधी नाम काटने का काम कर रहे हैं, ताकि भाजपा को इसका लाभ मिले और वह सत्ता में बने रहें।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है किन्तु लगातार ज्ञानेश कुमार भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए वोट काटने का कार्य कर रहे हैं। पूरी तरह एक पार्टी की तरह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
पूरे देश में कल कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के 75 जिले में शांति पूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया है। किसी भी कार्यकर्ता ने कोई गैरजिम्मेदाराना कार्य नहीं किया, न मारपीट हुई, न कहीं तोड़फोड़ हुई, न सरकारी कार्य में किसी प्रकार की बाधा पहुंचायी गयी और न ही किसी पुलिस की गाड़ी या सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति पहुंचायी गयी।
इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने में भाजपा सरकार जुटी हुई है। कल के विरोध मार्च में विभिन्न जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, आगरा में कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास, जान बूझ कर चोट पहुंचाना, दंगा भड़काने आदि अनेक संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। उन्होने कहा कि आगरा में हुए प्रदर्शन में जिस प्रकार पुलिस द्वरा फर्जी एफआईआर दर्ज कर बी.एन.एस. की विभिन्न गंभीर धाराएं लगायी गयीं कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, पुलिस ने मारपीट भी किया है तथा 9 गंभीर धाराएं लगाकर फर्जी एफआईआर दर्ज की है जिसमें धारा 109(2) हत्या का प्रयास- जिसमें उम्रकैद की सजा का प्राविधान है जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ घरों में सीसीटीवी लगे हुए होंगे सरकार उनकी फुटेज निकालकर देख ले, धारा 121(2) ड्यूटी कर रहे लोक सेवक को जानबूझकर गंभीर चोट पहुँचाना 1 से 10 वर्ष तक की जेल और जुर्माना, धारा 126(2) 1 महीने तक साधारण कारावास या रू0 5,000 तक जुर्माना या दोनों, धारा 132 – 2 वर्ष तक जेल, धारा 191(1) दंगा, 2 वर्ष तक जेल 6. धारा 333 घर में घुसना, 7 वर्ष तक जेल, धारा 351(2) आपराधिक धमकी 2 वर्ष तक जेल, धारा 352 शांति भंग, 2 वर्ष तक जेल, धारा 7, किसी व्यक्ति के रोजगार/व्यवसाय को प्रभावित करने के उद्देश्य से धमकाना, हिंसा करना, रास्ता रोकना/पीछा करना या काम में बाधा डालना 6 महीने तक जेल का प्राविधान है। सरकार सीसीटीवी की फुटेज निकालकर देखे कि कार्यकर्ता उनके घरों में घुसे हैं या किसे चोट लगी है, दंगा तक की धारा लगा दी गयी है। अगर सरकार में दम है तो सीसीटीवी फुटेज दिखाए। हमारे जिन कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा झूठे मुकदमें लगाकर जेल भेजा गया है, कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ उनके साथ खड़ी है और उनकी कानूनी मदद करेगी। उन्होने कहा कि आगरा के अलावा कासगंज में 7, सहारनपुर में 8, गोरखपुर में 9 धाराओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किये गए हैं, प्रदेश अध्यक्ष ने एफआईआर की प्रति मीडिया के समक्ष दर्शाते हुए कहाकि अभी अन्य जिलों से मुकदमों की संख्या आना बाकी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित कर रही है। जो लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं उन्हें सरकार बचाने का काम कर रही है। यह सरकार लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। हम लडेंगे, लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। जिस प्रकार ज्ञानेश कुमार ने पूरे देश में बीजेपी की मदद का काम किया। ज्ञानेश कुमार रिटायर हो जाए या देश छोड़ कर भाग जाए फिर भी हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बनारस में इन्हीं ज्ञानेश कुमार ने मोदी को हार से बचाया, वेबसाइट को घण्टों बन्द कराकर मोदी को जिताया है। बनारस के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वेबसाइट को क्यों बंद कराया गया। वह जान रहे थे कि मोदी हार रहे हैं इसीलिए उन्होने ऐसा लोकतंत्र विरोधी कृत्य किया। हम मांग करते हैं इसकी जांच कराई जाए।
उन्होने कहा कि आने वाला समय हमारा है। इसका जवाब जनता के बीच में जाकर देंगे। चुनाव जीतने के लिए 2023 में कानून बदल दिया ताकि ज्ञानेश कुमार गलत काम करायें। कांग्रेस की सरकार आने पर इस काले कानून को बदला जाएगा, इसके लिए महाभियोग लाया जा रहा है। मोदी जी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बनारस में आटो (ई रिक्शा) बाँट रहे हैं। ये सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि जिस प्रदेश में भाजपा का कुछ नहीं है वहां यह एसआईआर में गड़बड़ नहीं करा पाये उन्होने केरल के मामले का जिक्र करते हुए पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा।
डाॅ. सी.पी. राय पूर्व मंत्री ने कहाकि सरकार पूरी तरह अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कार्य कर रही है जनता इसका समय आने पर जवाब अवश्य देगी।
प्रेसवार्ता में मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता एवं संजीव कुमार सिंह, प्रवक्ता डा. अलीमुल्ला खान, सिद्धिश्री, मान सिंह चैहान, अमर हबीबुल्लाह, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू एवं प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा मौजूद रहे।



