उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के अंतर्गत लखनऊ मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ ::उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के अंतर्गत आज 28 सितंबर, 2026 को वाराणसी जंक्शन, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, अमेठी, शाहगंज जंक्शन एवं रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

‘स्वच्छोत्सव-स्वच्छता ही सेवा 2026’ एवं ‘विशेष अभियान 6.0’ के अंतर्गत वाराणसी की लहरतारा एवं एईएन रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मियों एवं स्थानीय निवासियों ने ‘स्वच्छता से ही सुख-समृद्धि’ तथा ‘स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत’ के संदेश के साथ रैली निकाली। इस दौरान गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
अमेठी, शाहगंज जंक्शन एवं जौनपुर रेलवे कॉलोनी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत यात्रियों, रेल कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं वेंडरों को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण एवं उचित निस्तारण की जानकारी दी गई। विभिन्न रंगों के कूड़ेदानों के निर्धारित उपयोग तथा प्लास्टिक एवं पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग रखने के संबंध में भी बताया गया।
रायबरेली स्टेशन पर सफाई मित्रों, रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों को निर्धारित कूड़ेदानों के उपयोग तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
लखनऊ मंडल द्वारा इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं प्लास्टिक के उचित प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों से स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने और स्वच्छ रेलवे परिसर बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button