मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ 6538 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” कार्यक्रम सुना

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ 6538 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा*ने आकासा, मेन रोड बिजवासन* पर स्थानीय आर.डब्ल्यू.ए. और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उनके साथ पार्षद जयवीर राणा और जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोलंकी और भाजपा नेता रमेश शोखंदा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सांसद योगेंद्र चंदोलिया और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित स्थानीय लोगों के साथ डी.डी.ए. ग्राउंड, रोहिणी सेक्टर-21 मे प्रधान मंत्री के मन की बात सुनी।
मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी में एवं पंकज सिंह ने कुंवर सिंह नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद बांसुरी स्वराज जलबोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को सुना।
सांसद मनोज तिवारी एवं विधायक अजय महावर ने घोंडा विधानसभा के अंतर्गत यमुना विहार में, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सैनिक फार्म्स में, कमलजीत सहरावत ने द्वारका में, प्रवीण खंडेलवाल ने वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
इसके अलावा दिल्ली भाजपा महामंत्री मोहन लाल गिहारा ने मादीपुर मंडल और पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पश्चिम पटेल नगर में कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रह कर “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचारों और आह्वान से प्रेरणा लेकर हम सभी ‘सेवा से संगठन और संगठन से राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का “मन की बात” अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक चेतना का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “मन की बात” आज देश की आत्मा की आवाज बन गई है। प्रधानमंत्री जी हर महीने देशवासियों की छोटी-बड़ी उपलब्धियों और आम नागरिकों की कहानियों को राष्ट्रीय मंच देते हैं। इससे समाज में सकारात्मकता और सेवा भाव बढ़ा है।



