उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ चारबाग स्टेशन का किया निरीक्षण

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन भवन, छत एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने प्लेटफॉर्म अंडरपास, प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 पर चल रहे कार्यों तथा स्टेशन के बाहरी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रथम)  शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  समर्थ गुप्ता तथा स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button