उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना…

सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव का समापन

लखनऊ । पल्टन छावनी सेक्टर – “ए” सीतापुर रोड योजना कालोनी में चल रहे सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव का सोमवार को समापन हो गया। बप्पा के दरबार में पं. राजकिशोर बाजपेई ने वैदिक मंत्रोच्चार संग पूजन, हवन व आरती कराई। कन्या पूजन व प्रसाद वितरण के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। गुलाल से सराबोर विघ्नहर्ता की भक्ति में डूबे भक्त भजनों पर झूमते हुए नजर आए। राम राम बैंक चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, मड़ियांव, भिठौली, बीकेटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई शोभायात्रा मां चंद्रिका देवी मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना…” के जयकारों संग गोमती नदी में मूर्ति विसर्जित की। इस मौके पर कृष्णावती, श्रिया, आरती, रश्मि, गीता, कीर्ति, कोमल, शालू, मीरा, संध्या, अजय कुशवाहा, राजकुमार, मनीष, प्रांशु, कुलदीप, विजय, तनिष्का, मंगल सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button