मुनाल का सातवां गणेश उत्सव स्टार परिवार पेपर मिल कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ :: लोक संस्कृति के धरोहर मुनाल द्वारा आयोजित सातवां गणेश उत्सव का आयोजन स्टार परिवार पेपर मिल कॉलोनी में किया गया. 14 ऋचा जोशी ने घर में पधारो गजानंद जी तथा झूम के आए गणपति महाराज, हमारे अंगना गजानन जननी तेरी जय हो जैसे कई गीतों से भक्ति मय माहौल बना दिया. इनके साथ हारमोनियम पर ललित भट्ट तथा ढोलक पर अनिल गुड़िया साइड रिदम डॉक्टर मानसी बिष्ट ने इस अवसर पर गढ़वाली भजन भी प्रस्तुत किए गए. दमयंती नेगी के संयोजन में विनीता नेगी विनोद रावत सरिता सिंह पुष्पा तथा पार्वती आदि ने मेरा गणपति आला मेरा पहाड़ मधुर भजनों का प्रस्तुतीकरण किया.उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित लोक गायिका विमल पंत के साथ देवश्री पवार आदि द्वारा गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस आना कार्यक्रम आयोजित किया गया. समापन में संयोजक मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने सभी कलाकारों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया. गणपति की पूजा पंडित तुलाराम जी ने संपन्न कराई .



