आगामी फेस्टिवल पर यात्रियों की अतिरिक्त संख्या के दृष्टिगत न्यू जलपाईगुड़ी–गोमती नगर के मध्य चलेगी विशेष रेलगाड़ी
लखनऊ : उत्तर रेलवे द्वारा आगामी फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी–गोमती नगर–न्यू जलपाईगुड़ी पूजा विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह विशेष रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में 09-09 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी–गोमती नगर पूजा विशेष दिनांक 04.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रातः 08:30 बजे प्रस्थान कर सिलीगुड़ी जं., ठाकुरगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार जं., नौगछिया, मानसी जं., खगड़िया जं., सलौना, हसनपुर रोड, रुसेरा घाट, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जं., सोनपुर जं., छपरा, सिवान जं., देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं मनकापुर जं. होते हुए लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जं. पर अगले दिन आगमन/प्रस्थान 05:30/05:35 बजे, बाराबंकी जं. पर आगमन/प्रस्थान 08:05/08:10 बजे तथा गोमती नगर स्टेशन पर 09:10 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05741 गोमती नगर–न्यू जलपाईगुड़ी पूजा विशेष 05.10.2026 से 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से 12:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी लखनऊ मंडल के बाराबंकी जं. पर आगमन/प्रस्थान 13:20/13:25 बजे तथा अयोध्या धाम जं. पर आगमन/प्रस्थान 17:35/17:40 बजे करते हुए मनकापुर जं., बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान जं., छपरा, सोनपुर जं., हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रुसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया जं., मानसी जं., नौगछिया, कटिहार जं., पूर्णिया, अररिया कोर्ट, ठाकुरगंज एवं सिलीगुड़ी जं. होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
इस विशेष रेलगाड़ी में कुल 22 कोच होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ी के ठहराव एवं समय-सारणी की जानकारी अधिकृत रेलवे माध्यमों से प्राप्त कर लें।


