उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनौतियों के राजा” के दरबार में दर्शन करने वाले भक्तों का लगा तांता

गजानन को भक्तों ने 51 किलो की गजरा भेंट किया

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु मे चल रहे गणेश उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मनौती के राजा के दरबार में दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सैकड़ो की संख्या में कतार में लगकर का दर्शन किया दर्शन करने वाले सभी भक्तों को कमेटी द्वारा मोदक का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख आकर्षण गजरे का रहा जिसमें कमेटी के पदाधिकािरियों ने 51 किलो और 12 फीट लंबा गजरा को बप्पा के चरणों में भेंट किया। इससे पहले कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल व पार्षद रंजीत सिंह , जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, अखिलेश बंसल तथा महिलाओं में संध्या बंसल, ​उषा अग्रवाल, ​रुक्मणी अग्रवाल, ​अंशु बंसल, ​विमी बंसल, ​नेहा बंसल, ​नीरजा सिंह, ​अंजू गुप्ता, ​अनुराधा गोयल, ​कविता अग्रवाल समेत अन्य लोग पंडाल में नाचते झूमते बप्पा के दरबार पहुंचे बाद में बप्पा को गजरा भेंट किया।

बाद में कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन में ‘भजन संध्या’ की शुरुआत कोलकाता की अनुश्री शर्मा ने “दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी मिले ना हनुमान के बिना…” भजन से की। इसके बाद उन्होंने “तेरे ख्यालों में खोया रहूं मैं दिन और रात” प्रस्तुत किया, तत्पश्चात “गजानन आज पधारो” तथा “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” सुनाया, तो ‘मनौती के राजा’ का पंडाल बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
अगले क्रम में संजय शर्मा द्वारा निर्देशित नृत्य-नाटिका ‘महाकाली’ का मंचन किया गया। इस नृत्य-नाटिका में माँ काली के रौद्र रूप को दर्शाया गया, जिनके क्रोध को शांत करने के लिए स्वयं भगवान शिव को उनके चरणों के नीचे आना पड़ा।
दूसरी नृत्य-नाटिका में यह दिखाया गया कि भगवान विष्णु किस प्रकार हर युग में अवतरित होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं और उनका कल्याण करते हैं।
अंत में ‘भक्ति में शक्ति’ का मंचन किया गया। इस नृत्य-नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया कि माँ दुर्गा सभी का कल्याण करती हैं तथा विपत्ति में पड़े (हारे हुए) भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाकर उन्हें भक्ति मार्ग पर अग्रसर करती हैं। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि भक्त लोग मनौतियों के राजा के दर्शन प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक कर सकेंगे बप्पा की आरती सुबह 9:00 बजे और शाम 6:00 बजे होगी। इस बार बच्चों के नए-नए झूले आ आये हैं फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट के स्टाल है। मीना बाजार में महिलाओं के श्रृंगार संबंधी सारी सामग्री के स्टॉल है। पूरा परिसर मेले जैसा है। जिसमें सभी प्रकार के समान लोग खरीद सकेंगे।

उत्सव के मुख्य आकर्षण
18 सितम्बर, दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे।

19 सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे।

20 सितम्बर, सिन्दूराभिषेक, मध्याह्न 12 बजे।

23 सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे।

24 सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8ः00 बजे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button