बाराबंकी जं. स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान

लखनऊ ::उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में 15 सितम्बर, 2026 को बाराबंकी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष टिकट जांच अभियान में 14 टिकट चेकिंग कर्मचारियों एवं 03 आरपीएफ कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान बाराबंकी जं. स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13010, 15065, 12597, 15023 एवं 13307 में टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 187 मामले पकड़े गए तथा अनियमित/बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से कुल ₹1,75,195/-) की वसूली की गई।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें। इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


