उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस एवं “आप” सरकारों की अपराधिक लापरवाही का नतीजा है की तत्कालीन सरकारों के लंदन या पेरिस बनाने के सपनों के बीच दिल्ली 1998 से 2025 के बीच एक स्लम बन कर रह गई है : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की दिल्ली में चाहें पी.जी. की समस्या हो, कोचिंग सेंटर की या होटल गेस्ट हाउस या फिर अन्य व्यपारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्या हो इन सब के नवम्बर 1998 से जनवरी 2025 तक दिल्ली में रहीं कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की सरकारें जिम्मेदार हैं जिन्होने दिल्ली को पेरिस एवं लंदन बनाने के सपने दिखाये पर ना तो दिल्ली की ज़मीनी जरूरतों अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण किया और ना ही निजी क्षेत्रों में विकसित हो रहे पी.जी., कोचिंग सेंटर, गेस्ट हाउस, होटल, व्यपारिक संस्थान खोलने के कोई तर्कसंगत सख्त नियम बनाये।

कांग्रेस एवं “आप” सरकारों की अपराधिक लापरवाही का नतीजा है की तत्कालीन सरकारों के लंदन या पेरिस बनाने के सपनों के बीच दिल्ली 1998 से 2025 के बीच एक स्लम बन कर रह गई है।

यह खेद का विषय है की 1998 से 2015 के बीच जिन कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की सरकारों ने दिल्ली को स्लम बनाया आज वह ही दोनों पार्टियों मात्र 17 महीने की भाजपा सरकार पर दोषारोपण कर रहे हैं।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की जो “आप” एवं कांग्रेस के नेता आज भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम पर दोषारोपण कर रहे हैं वह बतायें की जब वह दिल्ली सरकार में थे तब राजनीतिक दूष से दिल्ली नगर निगम के फंड में कटौती करके उसे आर्थिक रूप से पंगु बना कर उसकी सेवाएं क्यों कमजोर करवाईं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा की निस्संदेह पिछले दिनों कुछ हादसे हुए हैं पर क्या यह सच नही की ऐसे ही हादसे पहले भी होते रहे पर कांग्रेस एवं “आप” दोनों की सरकारों ने इन्हे नजरअंदाज किया।

“आप” एवं कांग्रेस नेता जो आज कल रोज़ भाजपा पर दोषारोपण कर रहे हैं वह बतायें की उन्होने 1998 से 2025 के बीच दिल्ली में खुले हजारों कोचिंग सेंटरों, पी.जी., गेस्ट हाउस एवं होटल खोलने के लिए कोई सुरक्षा नीति क्यों नही बनाई, “आप” एवं कांग्रेस की इस नीतिगत विफलता के चलते ही तीन दिन पूर्व पी.जी. दुर्घटना हुई और लगभग 3 माह पूर्व बेड एवं ब्रेकफास्ट लाइसेंस की आड़ में चल रहे अवैध गए हाउस में जानलेवा हादसे हुए।

—

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button