उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

8वें दिन अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया8वें दिन अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

लखनऊ । लखनऊ के इको गार्डेन में चल रहे उ.प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के तहत  8वें दिन अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया जिसमे सिद्धि श्री मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता, संयोगिता वर्मा, विषम सिंह, सुशील कुमार वाल्मीकि मीडिया इंचार्ज /प्रवक्ता, मेजर शेखर, कैप्टन दिनेश चंद्रा, शेरू पाल, विनीत वर्मा हरदोई, अंकित हरदोई, वीर सिंह हरदोई. अमित कन्नौजिया गोरखपुर, अमरनाथ पासवान गोरखपुर, इंद्र प्रकास बौद्ध उन्नाव,  राम निगम, अनुभव वर्मा, सुंदरलाल उपाध्यक्ष, रामनरेश गौतम, शाहजहांपुर से गंगाराम कठेरिया उपाध्यक्ष, रोहित कनौजिया जिला अध्यक्ष, सूरत सम्राट, राजीव कुमार, अनुराग गौतम सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे  की उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई जनसभा के उपरान्त जनसभा के मंच को भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्धिकरण करने के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाए दुर्भावनापूर्ण मानसिकता के चलते जननायक माननीय नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  के खिलाफ दर्ज किए गये फर्जी एफ.आई.आर. को निरस्त किए जाने एवं दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद  तनुज पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा अनिश्चितकालीन धरने के तहत इको गार्डेन में धरना दिया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button