उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीएसएच के अधिराज ने राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस में जीता रजत

कानपुर। आगरा में आयोजित तीसरी राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के एकेडमिक मेंबर अधिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 कैडेट बालक वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अधिराज ने विभिन्न मुकाबलों में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अधिराज की इस उपलब्धि पर टीएसएच प्रबंधन, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। टीएसएच की ओर से कहा गया कि अधिराज की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button