उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

साई गिरिधर बने फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस के 38वें अध्यक्ष

लखनऊ :  राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस ने साई गिरिधर को वर्ष 2026-28 के लिए फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) का 38वां अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। यह निर्णय 62वीं वार्षिक आम सभा के तुरंत बाद आयोजित 323वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में लिया गया।

साई गिरिधर जयपुर, राजस्थान स्थित साइशा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उनके समूह के पास स्कोडा, वोल्वो कार्स, जे एस डब्लू एम जी मोटर तथा एमजी सलेक्ट की डीलरशिप्स हैं।
ऑटोमोबाइल व्यवसाय में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले श्री गिरिधर ने अपनी यात्रा वर्ष 1995 में जयपुर में डेवू मोटर्स की डीलरशिप से शुरू की थी। वे पिछले 10 वर्षों से राजस्थान अधिकृत मोटर एसोसिएशन के सचिव हैं और एक दशक से अधिक समय से फाडा से जुड़े हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने से पहले वे चार वर्षों तक फाडा राजस्थान के राज्य अध्यक्ष भी रहे।
गवर्निंग काउंसिल ने निम्नलिखित नियुक्तियाँ भी कीं,  अमर जतिन शेट, प्रबंध निदेशक, ग्रुप शमन (होंडा कार्स, वोक्सवैगन और ट्रायम्फ के डीलर), मुंबई, को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदीप अग्रवाल, मैनेजिंग पार्टनर, जेएमजी ग्रुप (हीरो मोटोकॉर्प एवं एथर के डीलर), ओडिशा, को सचिव नियुक्त किया गया।
भारत कुमार चोरड़िया, प्रबंध निदेशक, खिवराज मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, चेन्नई, को कोषाध्यक्ष चुना गया।
फाडा ने अपने निवर्तमान अध्यक्ष  सी. एस. विग्नेश्वर के योगदान के लिए गहरा आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में संगठन ने उद्योग सुधारों को आगे बढ़ाने और देशभर के ऑटो डीलरों की आवाज को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button