उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तक पहुंची शाहपुर पुलिस, थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह की टीम ने दबोचा

गोरखपुर। विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर फर्जी वीजा और टिकट के नाम पर ₹2.21 लाख की ठगी करने वाले आरोपी तक शाहपुर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपी धनंजय सिंह पर आरोप है कि उसने पीड़ित को लीबिया और जॉर्डन में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कूटरचित वीजा और टिकट तैयार कर उससे कुल 2,21,500 रुपये ले लिए। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो मामला और गंभीर हो गया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत मिलते ही शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह की निगरानी और टीम की लगातार कार्रवाई का नतीजा रहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना शाहपुर में मु0अ0सं0 72/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गौरव राय, कांस्टेबल इन्दल कुमार और कांस्टेबल अर्जुन यादव शामिल रहे।

पीड़ित ने विदेश में बेहतर रोजगार और भविष्य की उम्मीद में अपनी मेहनत की कमाई लगाई थी। फर्जी दस्तावेजों के जरिए उस भरोसे को तोड़ने वाले आरोपी पर पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित को न्याय की उम्मीद जगी है। शाहपुर पुलिस की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए भी चेतावनी है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button