उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखनऊ : गुरुद्वारा रोड, लखनऊ में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य कर विभाग के खंड-11 से विशाल चौधरी, शुभा सिंह (सहायक आयुक्त), कुंवर रविश (उपायुक्त) तथा खंड-05 से संजय सिंह (राज्य कर अधिकारी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके प्रभावी एवं त्वरित समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस संवाद से व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष असित अग्रवाल (आशीष), कोषाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, सौरभ जैन, नीलेश अग्रवाल (टाटा) सहित नाका परिक्षेत्र के अनेक सम्मानित व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



