उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ : इंडियन बैंक द्वारा अपने 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के उपलक्ष्य में 07 अगस्त 2026 को चेन्नै स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय एवं प्रधान कार्यालय सहित पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया एवं इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान भी किया। इस शिविर में बैंक कर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया । इस कार्यक्रम में बैंक के कार्यपालक निदेशक आशुतोष चौधरी और शिव बजरंग सिंह भी उपस्थित थे।



