डॉ. ओ.पी. यादव को मिला ‘LIPI Europe Media Award 2026
मीडिया, संचार एवं साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानित

नई दिल्ली : LIPI Europe (Literary Intellectuals and Poets of India Origin, Europe) द्वारा “India Beyond Borders” अभियान के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया एवं संचार विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. यादव को मीडिया, संचार एवं साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “LIPI Europe Media Award 2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक सुनील कुमार सिंह, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा तथा LIPI Europe की अध्यक्ष एवं जर्मनी निवासी प्रवासी भारतीय डॉ. योजना जैन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. ओ.पी. यादव ने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) में मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. ओ.पी. यादव ने कहा, “LIPI Europe Media Award 2026 जैसा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह सम्मान मीडिया एवं संचार कूटनीति के क्षेत्र में मेरे दायित्व और जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है। मैं LIPI Europe, सम्मान चयन समिति तथा सभी निर्णायकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह सम्मान मुझे भारत तथा दक्षिण एशियाई देशों के बीच संवाद, सांस्कृतिक सहयोग और मीडिया डिप्लोमेसी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।”



