उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 

लखनऊ । ब्रह्माकुमारीज़ के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में राजयोगिनी राधा दीदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), लखनऊ की कंचन जी रहीं तथा शिखा भार्गव ने विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
अपने प्रेरणादायी संदेश में राजयोगिनी राधा दीदी ने कहा कि “आत्मनिर्भरता तब संपूर्ण बनती है जब नारी घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों में संतुलन स्थापित करते हुए आगे बढ़ती है। केवल रोजगारपरक और कौशल आधारित प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है, बल्कि मन को मूल्यनिष्ठ, सकारात्मक और शक्तिशाली बनाने का प्रशिक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी का लाभ उठाया।
इस अवसर पर एनएसआईसी (NSIC) के श्री विजय प्रकाश ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न MSME एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न स्किलिंग सुविधाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा आवश्यक उपकरणों को निःशुल्क उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल के कौशल विकास संस्थान द्वारा प्रशिक्षित 20 महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं को कौशल आधारित रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल समन्वय इनर व्हील क्लब द्वारा किया गया। आयोजन लघु उद्योग भारती, लखनऊ इकाई की अध्यक्ष रीता मित्तल तथा डॉ. शेली महाजन, विभागाध्यक्ष, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सभी वक्ताओं ने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और नैतिक मूल्यों के माध्यम से सशक्त बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने संकल्प लिया कि महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं कौशल विकास कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button