उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरबिंदो कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम , दो महीने बाद लौटी रौनक, छात्रों से संवाद के जरिए जानी हॉबीज

हिन्दी विषय में है रोजगार के ज्यादा अवसर : प्रो. सुमन

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री अरबिंदो कॉलेज ने मंगलवार को शैक्षिक सत्र –2026 -27 में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिए बी. ए. प्रोग्राम , बी. कॉम .(ऑनर्स ) बी.कॉम. प्रोग्राम , बी.ए.( ऑनर्स ) हिंदी , बी.ए. ऑनर्स (अंग्रेजी ) व बीएससी प्रोग्राम के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन सेमिनार हॉल व वाचनालय में किया गया । एक तरफ रिम झिम बारिश में विद्यार्थियों ने रंग- बिरंगी पोशाक पहनी हुई थी , ऐसा लग रहा था कि कॉलेज में कोई उत्सव या मेला लगा हुआ है , फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिए ये छात्र आपस में एक दूसरे से परिचय कर रहे थे । कॉलेज की ओर से मुख्य गेट पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने छात्रों / छात्राओं को चंदन का तिलक लगाकर व मिश्री से मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया । वरिष्ठ छात्रों ने नए छात्रों से संवाद के जरिए हॉबीज जानी , उसके बाद उन छात्रों को अलग – अलग सोसाइटी से जोड़ने के लिए पंजीकरण किया । इन छात्रों का कहना था कि कॉलेज में उन्हें स्वतंत्रता मिली है , जहाँ न बैग है और न ड्रेस पहन कर आना , कॉलेज में हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुण चौधरी ने नए छात्रों के स्वागत में सेमिनार हॉल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के प्रो.हंसराज सुमन , प्रो.राजीव अग्रवाल , प्रो.आदित्य मिश्रा , प्रो.प्रमोद कुमार , डॉ.राजकुमार वर्मा , डॉ.विनय भारद्वाज , डॉ. मीनाक्षी चौधरी , डॉ. पंकजेन्द्र किशोर , डॉ. अभिनव प्रकाश , डॉ . विकास यादव , प्रो .अमित झा भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम से पूर्व प्रथम वर्ष के छात्रों का वरिष्ठ छात्रों ने चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया और कहा कि अरबिंदो कॉलेज में हम आपका हृदय से स्वागत करते हैं । लगातार बारिश होने के बावजूद भी ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । ये छात्र बारिस का आनंद लेते हुए अपने वरिष्ठ छात्रों से परिचय कर रहे थे , अपनी हॉबीज बता रहे थे ।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम को कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुण चौधरी ने छात्रों को अपने संबोधन में कॉलेज जीवन के महत्व और अरबिंदो कॉलेज की विशेषता एवं उसकी उपलब्धियों से अवगत कराया तथा छात्रों को उनके दायित्व व भविष्य में बेहतर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी । प्रो. चौधरी ने महर्षि अरविन्द के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है और यही मार्ग जीवन में सर्वोत्तम ऊंचाइयों की ओर ले जाता है । उन्होंने छात्रों को कॉलेज द्वारा किए गए विशेष कार्यो के बारे में भी जानकारी दी। प्रिंसिपल ने अन्य जानकारी देते हुए बताया कि हमारे कॉलेज की नई बिल्डिंग जल्द ही तैयार होकर आपको मिल जाएगी । उन्होंने बताया कि कॉलेज की कल्चरल सोसायटी हर साल विभिन्न विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल आदि में छात्रों द्वारा अनेक पुरुस्कार अर्जित किए गए । गत वर्ष हमारे महाविद्यालय की नाट्य संस्था मोक्ष ने लगभग 50 से अधिक राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पुरुस्कार अर्जित किए हैं । हमारे कॉलेज की सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने वाली महक संस्था का इंतजार छात्रों को सालभर रहता है जिसमें विभिन्न कॉलेजों की सोसायटी एवं प्रतिभागी छात्र बड़े उत्साह से भाग लेते है ।

प्रोफेसर चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए हमनें रिसर्च करने व उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और आवश्यतानुसार नए क्लास रूम का निर्माण किया जा रहा है । आर्थिक रूप से पिछड़े व वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से कई छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि हम अरबिंदो महाविद्यालय को ऐसा बनाना चाहते है जो महर्षि अरबिंद से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज को अपनी सेवा दे सकें । उन्होंने अरबिंद की कई सूक्तियों को याद करते हुए कहा कि हमें उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर अपने महाविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय बनाना है । उन्होंने बताया कि इस वर्ष महर्षि अरविंद जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाएंगे , उनके कार्यों, सिद्धांतों और विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है ।

इस अवसर पर मीडिया संयोजक प्रोफेसर हंसराज सुमन ने इस शैक्षिक सत्र में हिन्दी ऑनर्स प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें बताया कि हमारे कॉलेज में साहित्यिक सभा , भित्ति पत्रिका , संगोष्ठी , रचनात्मक लेखन , वादविवाद – प्रतियोगिता , निबंध लेखन , नाटक व रंगमंच , पत्र लेखन , चित्रकला तथा अन्य सालभर आयोजित होने वाले अकादमिक कार्यक्रमों की जानकारी दी । उन्होंने छात्रों को हिन्दी में वैश्विक संभावनाओं के बारे में भी बताया । हिन्दी के बढ़ते बाजार एवं वैश्विक प्रतिष्ठा ने आज हिन्दी में अनेक अवसर उत्पन्न कर दिए हैं । देश – विदेश में हिन्दी लोकप्रियता प्राप्त कर रही है । उन्होंने बताया कि हिंदी का बाजार फिल्मों से लेकर बाजार के प्रत्येक प्रतिष्ठानों में हिन्दी का हस्तक्षेप बढ़ा है ,साथ ही अनेक अवसर भी उत्पन्न किए हैं । आज हिन्दी में अनुवाद , पत्रकारिता , रेडियो जॉकी , फ़िल्म निर्माण , पटकथा लेखन , सर्जनात्मक लेखन आदि विषयों में बढ़ती संभावनाओं एवं चुनौतियों की चर्चा करते हुए नवांगन्तुकों का स्वागत किया ।

प्रोफेसर हंसराज सुमन ने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपना भविष्य और कैरियर बनाता है। शिक्षा ही उसे आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है । उन्होंने छात्रों को समझाया कि शिक्षा वह माध्यम है जिसके द्वारा न सिर्फ अपना विकास करती है बल्कि पूरा समाज उससे सुव्यवस्थित होता है । प्रो.सुमन ने कक्षाओं में उपस्थिति की अनिवार्यता, पाठ्यक्रम एवं कॉलेज में चलने वाली साल भर की गतिविधियों की जानकारी भी दी। साथ ही छात्रों के लिए रोजगार के विभिन्न अवसरों तथा केंद्र सरकार द्वारा छात्रों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया । उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत जहाँ छात्रों को एक ही साथ अपने मन पसंदीदा विषयों को लेने की छूट भी प्रदान की गई है । लगातार चलती आ रही प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव के कारण अनेक छात्रों को विषय चुनाव आदि को लेकर समस्याएं न उत्पन्न हो इसलिए सभी विभागों में उन्हें समझाने हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम किए जाते है । आज ही प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने शिक्षकों से मिलकर सलेब्स और पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी ली। हिन्दी विभाग के ओरिएंटेशन प्रोग्राम कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. पंकजेंद्र किशोर ने किया । इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे , उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button