उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम घोषित

संगठनात्मक कार्य अनुभव को वरियता के साथ ही क्षेत्रीय एवं जातिय समीकरणों और नये पुराने कार्यकर्ताओं का मेल है भाजपा की टीम 2026

नई दिल्ली  : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन  की अनुमति एवं राष्ट्रीय नेतृत्व सलाह मशविरे के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को प्रदेश संगठन पदाधिकारियों की नई टीम 2026 की घोषणा की।

नई टीम की घोषणा करने के पश्चात  हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि संगठनात्मक कार्य अनुभव को वरियता देने के साथ ही क्षेत्रीय एवं जातिय समीकरणों और नये पुराने कार्यकर्ताओं का मेल है भाजपा की टीम 2026।

उन्होने कहा कि मैं आशा करता हूं कि दिल्ली भाजपा की यह टीम 2026 दिल्ली में संगठन को मजबूत करेगी और केन्द्र एवं दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक लेकर जाने का माध्यम बनेगी।

एक महीना 20 दिन के अपने कार्यकाल में  हर्ष मल्होत्रा ने लगभग समयबद्ध तरीके से काम करते हुए प्रदेश पदाधिकारी टीम एवं 14 जिला टीमों के गठन के साथ ही दिल्ली नगर निगम के 12 में से 10 जोन चेयरमैन जिताये।

आज घोषित 38 पदाधिकारियों में से 19 पदाधिकारी निवर्तमान टीम में भी दायित्व निर्वहण कर चुके हैं। कुछ अन्य पूर्व में प्रदेश टीम में रह चुके हैं।

पिछली टीम के 3 मोर्चा अध्यक्षों को इस बार मुख्य टीम में दायित्व दिया गया है।

आज घोषित नई टीम में 3 महामंत्री  विष्णु मित्तल (वैश्य),  योगिता सिंह (क्षत्रिय) एवं  मोहनलाल गिराहा (अनुसूचित समाज) से सम्मिलित किए गये हैं।  सतीश गर्ग (वैश्य) कोषाध्यक्ष पुनः कोषाध्यक्ष रहेंगे।

10 उपाध्यक्ष राजेश भाटिया (पंजाबी),  सुनील यादव (ओ.बी.सी. यादव),  ऋचा पांडेय मिश्रा (पूर्वांचल ब्रहमण),  कौशल मिश्रा (पूर्वांचल ब्रहमण),  सारिका जैन (जैन समाज),  विनोद बछेती (ब्रह्मण उत्तराखंड),  विक्रम बिधूड़ी (ओ.बी.सी. गुर्जर),  रंजीत कश्यप (अनुसूचित समाज),  सोना कुमारी (अनुसूचित समाज) एवं  विजय सोलंकी (ओ.बी.सी. जाट) हैँ ।

9 मंत्री  गौरव खारी (ओ.बी.सी. गुर्जर),  नरेश वशिष्ठ (ब्रहमण),  रोहित चहल (ओ.बी.सी. गुर्जर),  मनोज कुमार जाटव (अनुसूचित समाज),  अभिषेक टंडन (पंजाबी),  कृष्ण देव सिंह (पूर्वांचल राजपूत),  राज गौतम (अनुसूचित समाज),  प्रवीणा शर्मा (ब्रहमण) एवं  गुरमीत सिंह सूरा (सिख) हैँ ।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर (खत्री), मुख्य प्रवक्ता – डा. अनिल गुप्ता (वैश्य), मीडिया रिलेशन प्रमुख  शुभेन्दू शेखर अवस्थी (ब्रहमण),सोशल मीडिया प्रमुख – रोहित उपाध्याय (पूर्वांचल ब्रह्मण),आई.टी. प्रमुख  पुनीत अग्रवाल (वैश्य) के नाम शामिल हैं.

कार्यालय मंत्री  कैलाश जैन (जैन समाज), सह कार्यालय मंत्री  अमित गुप्ता (वैश्य), युवा मोर्चा अध्यक्ष – रजत चौधरी (ओ.बी.सी. गुर्जर), महिला मोर्चा – अर्चना गुप्ता(वैश्य),ओ.बी.सी. मोर्चा – संतोष पाल (पाल) हैं.

अनुसूचित जाति मोर्चा – लाजपत राय (रैगड़),अनुसूचित जन जाति – सी.एल. मीणा (मीणा),पूर्वांचल मोर्चा –  संतोष ओझा (ब्रहमण),किसान मोर्चा – देवेन्द्र सोलंकी (ओ.बी.सी. जाट),अल्पसंख्यक मोर्चा  अनीस अब्बासी हैं.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button