उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एआईसीसी मुख्यालय में जाट समाज प्रतिनिधि संवाद सम्पन्न

उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और स्व. सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि कार्यक्रम पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में जाट समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने की, जबकि दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने बैठक का संचालन किया।

संवाद में उत्तर प्रदेश में जाट समाज के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 5 अगस्त 2026 को स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव हिसावदा ज़िला बागपत में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जाट समाज ने देश के निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश में जाट समाज के साथ संवाद को और मजबूत किया जाएगा तथा उन्हें कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी और राजनीति से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों, किसान संगठनों, किसना नेताओं, खाप पंचायत जिम्मेदार लोगों, ओबीसी वर्ग के लोगों का साथ लेते हुए, सच्ची मां और हृदय से स्वर्गीय सतपाल मलिक जी को की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जाएगी, स्वर्गीय मलिक जी के चाहने वालों को पूरे देश से उनके गांव में नियंत्रित किया जाएगा।

डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सत्यपाल मलिक किसानों, युवाओं और आम जनता की बेबाक आवाज़ थे। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा केवल श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि उनके विचारों और जनसंघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी होगी। हमें समाज के हर वर्ग तक कांग्रेस की नीतियों और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी तथा एआईसीसी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम के शामिल होने की संभावना है।

संवाद में जाट समाज के अनेक वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें चौधरी ओमवीर तोमर (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार),अनिल चौधरी (पूर्व विधायक, मथुरा), भगवान सिंह वर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, मथुरा), विजय लोचव(पूर्व विधायक), नरेंद्र पाल वर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर), कर्नल सुधीर चौधरी, चौधरी योगेश तहलान, नरेंद्र राठी, तरुण पटेल, अवनीश काजला, विजय नेहरा, मेहर सिंह राठी सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button