उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जौहर विश्वविद्यालय भवन को ध्वस्त करने से बाज आये राज्य सरकार : भाकपा

इण्डिया एलाइंस के घटक दलों की बैठक बुलाई जाये, बर्वादी रोकने को बने संयुक्त रणनीति

लखनऊ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि आरएसएस नियंत्रित डबल इंजन वाली भाजपा सरकारें अपने निहित चुनावी हितों को पूरा करने के लिये आम लोगों को शिक्षा से वंचित करने के षड्यंत्रों में लगी हैं. इन सरकारों ने हजारों विद्यालयों को बंद कर दिया, शिक्षा को निजी क्षेत्र के हाथों सौंप उसे आम और गरीब छात्रो के लिये असंभव बना दिया, पेपरलीक जैसे दूषित माध्यमों के जरिये मेधावी छात्रों को किनारे लगा संघ समर्थित बौडमों को मौका देने का षड्यंत्र रचा है और अब रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है.

जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चला कर जहाँ 3 हजार से अधिक छात्रों का भविष्य अन्धकारमय बनाने का प्रयास है, वहीं जनाधार गँवा चुकी मोदी-योगी डबल इंजन सरकार इस कारगुजारी के जरिये आगामी विधान सभा चुनावों से पहले ध्रुवीकरण कराने की साजिश रच रही है. भाकपा सरकार के इस प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करती है. उत्तर प्रदेश का छात्र- युवा और आम आदमी अब इसे बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है.

यहाँ जारी एक प्रेस बयान में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डा.गिरीश ने कहा कि भाजपा सरकार अपने संकीर्ण राजनेतिक स्वार्थों के लिये कानूनी पेचीदगियां निकाल कर उन भवनों को भी ध्वस्त करती रही है जिनका जनहित में उपयोग हो सकता है, अथवा हो रहा है. इन भवनों के निर्माण में राष्ट्र के प्राकृतिक और सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग हुआ है, अतएव निर्मित इन भवनों को मनमाने ढंग से ध्वस्त करने का औचित्य नहीं है. यदि सरकार इन भवनों का निर्माण कराने वाले अपने प्रतिद्वंदियों से बदला लेने की ख्वाहिश रखती है, तो उन्हें अधिगृहीत कर ले मगर उनका सार्वजनिक उपयोग होने दे.

भाकपा ने चेतावनी दी कि तुगलकी सरकार ने यदि त्तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों के ध्वस्त करने जैसा इतिहास दोहराया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षण संस्थान और रोजगार बचाने और असंवैधानिक बुलडोजर राज को लगाम लगाने जैसे ज्वलंत सवालों पर कारगर रणनीति बनाने के लिये इण्डिया एलाइंस में शामिल दलों की उत्तर प्रदेश इकाइयों की संयुक्त बैठक आयोजित की जानी चाहिये, ताकि डबल इंजन सरकारों के जनविरोधी और कानू गैर कानूनी क्रिया- कलापों पर रोक लगायी जा सके.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button