उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लता ठाकुर को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “हरित क्रांति सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया

भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के 10 पदाधिकारी सम्मानित

नई दिल्ली : आरोग्य सृजन न्यास के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय आरोग्य सम्मेलन 2026 के अवसर पर श्रीमती लता ठाकुर को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “हरित क्रांति सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया ।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली 30 जून 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ. प्रथम सत्र का मुख्य विषय
“स्वस्थ जीवनशैली से बेहतर भविष्य : स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से सशक्त समाज का निर्माण” था जबकि द्वितीय सत्र का विषय”योग : स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की वैज्ञानिक पद्धति”रहा.

लता ठाकुर जी को हरित क्रांति अवार्ड से सम्मानित किया गया

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ठाकुर एवं संगठन के 10 पदाधिकारियों को समाज सेवा, किसान हित एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पदाधिकारियों में लता ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष,कुश सिरोही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एडवोकेट), डॉ. परमिंदर तोमर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, अमरीश भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता, मनोज कुमार प्रदेश अध्यक्ष, प्रशांत गौड़ युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, ललित प्रजापति गौ रक्षक, ललेश उपाध्याय गौ रक्षक, दीपक चौधरी एडवोकेट, पवन कुमार तोमर राष्ट्रीय सचिव शामिल हैं.
यह सम्मान भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता, किसान एवं समाजसेवी के समर्पण का सम्मान है।

सम्मानित विभूतियों ने आरोग्य सृजन न्यास एवं सम्मेलन आयोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button