उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उपकुलपति से भेंट करके प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की

नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के साथ नरेन्द्र मोदी के सर्वाधिक लम्बे चुने हुए कार्यकाल वाले प्रधान मंत्री बनने का रिकॉर्ड स्थापित होने पर भारतीय जनता पार्टी अन्य कार्यक्रमों के साथ ही समाज के विशिष्ट व्यक्तियों के बीच केन्द्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों की चर्चा को लेकर जा रही है और उन्हे उपलब्धियों की पुस्तक भी भेंट कर रही है।
इसी श्रृंखला में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. योगेश सिंह से भेंट करके प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट करके चर्चा की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के नेता एवं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर अभिषेक टंडन भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ माननीय उपकुलपति से मिले।



