उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुपालन में राज्य कर विभाग खंड 10, गोरखपुर द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अनुपालन में राज्य कर विभाग खंड 10, गोरखपुर द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत चौरीचौरा के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल बड़ी संख्या में व्यापारी अधिवक्ता व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विभाग के संयुक्त आयुक्त कार्यपालक नवीन कुमार उपायुक्त ऋषि भूषण पाठक सहायक आयुक्तअभिषेक कुमार पांडे सहायक आयुक्त संदीप कुमार राज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार शाही तथा प्रधान सहायक कृष्णा प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे. संवाद कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त अभिषेक कुमार पांडे द्वारा पंजीयन रूल 14 ए जीएसटी 2.0.व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना ई इन्वॉइसिंग के विषय में बताया गया व्यापारियों को स्वयं का मोबाइल तथा ईमेल अपडेट करने हेतु प्रेरित किया गया. संयुक्त आयुक्त नवीन कुमार द्वारा अपने वक्तव्य में रिटर्न फाइलिंग तथा समाधान योजना के विषय में व्यापारियों को जागरूक किया गया उपायुक्त ऋषि भूषण पाठक द्वारा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना से लोगों को अवगत कराया गया व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का मौके पर ही अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया तथा व्यापारियों के सुझावों को नोट किया गया उपयुक्त ऋषि भूषण पाठक के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई मंच संचालक सहायक आयुक्त श्री अभिषेक कुमार पांडे द्वारा किया गया।



