उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर दिलकुशा फाटक पर नुक्कड़ नाटक

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर 09 जून 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के रेलवे स्काउट एवं गाइड द्वारा दिलकुशा रेलवे फाटक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार दोहरे भी उपस्थित रहे।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया एवं संदेश दिया कि रेलवे फाटक बंद होने पर धैर्य रखें और फाटक खुलने तक प्रतीक्षा करें। किसी भी स्थिति में बंद फाटक के नीचे से निकलने अथवा उसे पार करने का प्रयास न करें तथा गेटमैन पर फाटक खोलने का दबाव न बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग अथवा रेलवे ट्रैक पार करते समय बाईं एवं दाईं ओर देखकर ही आगे बढ़ें। रेल लाइन पार करते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने, सोशल मीडिया देखने या ईयरफोन लगाने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे आने वाली ट्रेन का आभास नहीं हो पाता और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। नुक्कड़ नाटक में यह भी दर्शाया गया कि जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करना अत्यंत खतरनाक है। रेलवे लाइन कोई शॉर्टकट मार्ग नहीं है और उसे केवल निर्धारित स्थानों जैसे रेलवे फाटक, फुट ओवर ब्रिज (FOB) अथवा सबवे के माध्यम से ही पार किया जाना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाई तथा रेलवे द्वारा दिए गए सुरक्षा संदेशों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर रेलवे दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button