उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘संरक्षा सेमिनार’ का आयोजन किया गया

लखनऊ । आगामी वर्षा ऋतु में रेलवे संरक्षा को सुनिशित किये जाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेलवे प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय)  पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मण्डल कार्यालय सभागार ‘गंगोत्री’ में एक ‘संरक्षा सेमिनार’ का आयोजन किया गया।

मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल ने सभी फील्ड अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी कार्यों को पूरी सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ सम्पादित करें। मण्डल के सभी सहायक मण्डल इन्जीनियरों एवं सीसेइ/पीवे एंव सीसेई/कार्य की उपिस्थिति में सेमिनार में वर्षा ऋतु में संरक्षित रेलवे संचालन को सुनिश्चित किये जाने हेतु रेलवे द्वारा आवश्यक तैयारियों एवं अतिरिक्त सर्तकता बरतने हेतु निर्देश जारी किये गये, जिनमें रेलवे ट्रैक पर बने अण्डरपासों एवं रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने की समस्या पर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिऐ गये, जिससे आम जनमानस को कोई असुविधा न हो।
इस दौरान वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय)  पंकज कुमार सिंह द्वारा वर्षा ऋतु में सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन को सुनिश्चित किये जाने हेतु मण्डल के सभी समइ/सीसेइ/पीवे/कार्य को अतिरिक्त सर्तकता बरतने तथा मानसून के दौरान ऐसे सभी अण्डरपास जहाँ जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, वहाँ पर पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर इनकी मानीटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान में ट्रैक का अनुरक्षण कार्य आधुनिक मशीनों द्वारा किया जा रहा है, इसकी बेहतर कार्य योजना बनाने तथा बेहतर आऊटपुट निकालने पर भी बल दिया गया। इसके अतिरिक्ति मण्डल में चल रहे इन्जीनियरिंग कार्यों को सम्पादित कराये जाने से पूर्व संरक्षा के सभी उपायों को सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस सभी विषयों पर सहायक मण्डल इन्जीनियर/पूर्व/गोण्डा श्री विजयंक गर्ग, द्वारा मण्डल में चल रहे अण्डरपास/ओवरब्रिज के कार्यों एवं सीसेइ/पीवे/जरवलरोड, अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा रेलपथ अनुरक्षण कार्यों में बरते जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में एक प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। सेमिनार में लखनऊ मण्डल के 09 सहायक मण्डल इंजीनियर तथा 24 सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे एवं कार्य उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button