उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ताजा रिसर्च के अनुसार अपने देश में 50 करोड़ पौधे तुरन्त लगाये जाने की आवश्यकता है : अजय राय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  पूर्व मंत्री ने जारी बयान में कहा है कि ताजा रिसर्च के अनुसार आज हमारे देश में 50 करोड़ पौधे तुरन्त लगाये जाने की आवश्यकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया में गर्म शहरों की एक सूची उसमें 90 शहर भारत में है उसमें 25 शहर उ.प्र. के हैं जो सबसे गर्म शहर हैं और यह पेड़ों की कटान और पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ का ही दुष्परिणाम है।

श्री राय ने कहा कि आखिर में प्लान्टेशन क्यों आवश्यक है। इसका सीधा जवाब यह है कि पेड़-पौधे कार्बन डाई आक्साइड (परिवहन, पाल्यूशन, फैक्ट्री इत्यादि द्वारा जनित) के उत्सर्जन को सोखने का काम करता है और वायु की शुद्धता को बढ़ाते हैं तथा वायुमण्डल में आक्सीजन की मात्रा बढ़ाते है जो सांस के द्वारा हमें प्राप्त होती है। इसके अलावा भूजल के गिरते स्तर में सुधार करता है। बाढ़ की स्थिति में मिट्टी की कटान रोकता है जिससे बाढ़ से आम जनता को बचाता है।

श्री राय ने कहा कि पेड़ पौधे ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में सहायक हैं। आज जो हाई टेम्परेचर से पूरी दुनिया पीड़ित है उसका सबसे बड़ा कारण पेड़ों की भारी संख्या में काटा जाना है और उस अनुपात में पौधरोपरण नहीं हो रहा है सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।

श्री राय ने कहा कि ताजा रिसर्च के अनुसार भारत में पेड़ों की कटान पिछले 10 वर्षों में आवश्यकता से अधिक हुई है जिसकी वजह से बड़े बड़े शहर जैसे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद गैस चैम्बर में परिवर्तित हो गये हैं इन बड़े शहरों को चारों तरॅफ से कंक्रीट से लाद दिया गया है। इसी वजह से पेड़ों की कटान कई गुना अधिक हुई है जिससे बड़े शहरों में वर्षा का पैटर्न बदल गया है, कभी ज्यादा बारिश, कभी बिल्कुल बारिश नहीं हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि व्यापक जनहित में अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने की आवश्यकता है। विकास की अंधी दौड़ में पेड़ों की कटान को तत्काल रोकने की जरूरत है ताकि मानव सभ्यता बच सके और  आने वाली पीढ़ियों का आम जनजीवन सामान्य रूप से जीवन जी सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button