उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

INDIA गठबंधन की बैठक में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह होंगे शामिल

लखनऊ/नई दिल्ली । 8 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक (Constitution Club of India)

में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह को आमंत्रित किया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करने और किसानों, युवाओं तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में लोकदल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। लोकदल इन सभी विषयों पर अपनी स्पष्ट और मजबूत राय रखेगा।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि देश आज बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की बदहाली जैसे गंभीर संकटों से जूझ रहा है। ऐसे समय में विपक्षी दलों की एकजुटता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकदल जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लोकदल का मानना है कि देश की राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी INDIA गठबंधन की बैठक में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button