महानगर कांग्रेस कमेटी ने 2027 को लेकर कमर कसी

गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद की अध्यक्षता में कोतवाली रोड स्थित अमन मैरेज हाल के सभागार में महानगर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महानगर के पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षों ने संगठन एवं बूथ को लेकर अपने अपने सुझाव दिये। बैठक में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक का सफल संचालन प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग देवेन्द्र निषाद धनुष ने किया।
कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बैठक के दौरान अधिवक्ता दीपक पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, रविन्द्र त्रिपाठी, सोनू कुमार, अजय कुमार यादव, प्रद्युम्न त्रिपाठी, सुनील चैरसिया ने महानगर अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में सम्मिलित होने पर सभी लोगों को फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।
महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि महानगर के पदाधिकारी अपने-अपने वार्ड में पड़ने वाले बूथ की वोटर लिस्ट की समीक्षा जल्द से जल्द करें। बूथ स्तर पर बूथ मजबूत करने का भी काम करें। श्री निषाद ने कहा कि 2027 चुनाव नजदीक है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कमर कस लें। आम जनता गैस, पेट्रोल-डीजल, घरेलू खाद्य पदार्थ, महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रही है जिससे आम जनमानस में सरकार के प्रति आक्रोश है। जनता सरकार के असली चेहरे को जान चुकी है इस बार आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनता इनको बाहर का रास्ता दिखायेगी।
कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, उपाध्यक्ष इं0 रजनीश मिश्रा, तौकीर आलम, एडवोकेट चन्द्रिका भारती, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र यादव, ज्ञानप्रभा देवी, डा0 रुकैया जोहरा, मधु बनर्जी, सुरेन्द्र पासवान, अजय कन्नौजिया, इन्द्रजीत चैधरी, डा0 अविनाशमणि त्रिपाठी, अभिषेक राय गांधी, सदानन्द पाण्डेय सुहेल अंसारी, तहलीम आलम अंसारी, दीपक पाण्डेय, मो0 असलम मेकरानी, गुलाम ताहिर, मो0 अरशद, अमीन उर्फ गुड्डू अंसारी, अजय मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, जलालुद्दीन, ाधेश्याम सिंह, विजय कुमार राव, विरेन्द्र मिश्रा, अक्षय प्रजापति, सोनू यादव, प्रतीक चतुर्वेदी, सुनील कुमार चैरसिया, वसीम अहमद, सौरभ मिश्रा, रविन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रदीप मणि त्रिपाठी, आदि लोग भारी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
दिलीप कुमार निषाद
प्रदेश सचिव/प्रमुख प्रवक्ता



