उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर तथा रनिंग स्टाफॅ के लिए ‘फैमली संरक्षा सेमिनार’ आयोजित

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित अवध रनिंग रुम में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में तथा अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.)  भुवनेश सिंह एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन)  नीतू की उपस्थिति में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर तथा रनिंग स्टाफॅ के लिए ‘फैमली संरक्षा सेमिनार’ का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में कर्मचारियों द्वारा गाड़ी संचालन, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, विश्राम व्यवस्था, कार्य-जीवन संतुलन, स्वास्थ्य, संरक्षा तथा पारिवारिक आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। रनिंग स्टाफ का काम अत्यधिक दबाव वाला होता है। परिवार का सहयोग कर्मचारियों के मानसिक संतुलन और भावनात्मक मजबूती के लिए सबसे बड़ा ताकत है। ड्यूटी पर जाने से पहले पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त माहौल सुनिश्चित करना परिवार की जिम्मेदारी होती है। ड्यूटी से लौटने के बाद कर्मचारियों को घर पर शांति और आराम मिलना चाहिए जिससे कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की उलझन या परेशानी पर पारिवारिक चर्चा के जरिए उन्हें स्थिर रखा जाए। जिससे वह ड्यूटी के दौरान एकाग्र रह सकें।
मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रनिंग कर्मचारी रेलवे संचालन की रीढ़ हैं तथा उनकी कार्यकुशलता और मानसिक संतुलन यात्रियों की सुरक्षित एवं समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारिगण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button