उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

19वीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आगाज

लखनऊ : राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.)लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में 4 जून से 13 जून 2026 तक दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है जिसमें 19 बटालियन के अंतर्गत विभिन्न स्कूल कॉलेज के लगभग 500 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं I

इस 10 दिवसीय शिविर के दौरान उन्हें सैन्य शिक्षा के अंतर्गत ड्रिल, हथियार चलाना, मानचित्र का अध्ययन, भूमि कौशल-युद्ध कौशल के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा I इसके अतिरिक्त अतिथि विषय विशेषज्ञों के माध्यम से सड़क सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी अति आवश्यक जानकारी दी जाएगी I
शिविर के दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम की तैयारी भी कराई जाएगी I
इस शिविर में प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रस्तावित है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button