उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में ‘जल एवं ऊर्जा संरक्षण’ तथा ‘प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण’ विषयक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ । विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में ‘जल एवं ऊर्जा संरक्षण’ तथा ‘प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण’ विषयक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में ऐशबाग पॉलीक्लिनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी तथा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना पाटनी के नेतृत्व में ‘जल है तो कल है’, ‘जल बचाओ-ऊर्जा बचाओ’ एवं ‘पानी बचाओ, पृथ्वी बचाओ’ जैसे प्रेरक संदेशों के साथ एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आर.के. पाण्डेय, अंकुर गुप्ता एवं डी.डी. गुप्ता की संयुक्त टीम द्वारा कॉलोनी में कार्यरत स्वच्छता मित्रों, वेंडरों तथा रेलवे कॉलोनीवासियों के साथ रैली निकालकर जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान डॉ. दीक्षा चौधरी ने उपस्थित जनसमुदाय से जल एवं ऊर्जा की बचत करने, उपयोग के पश्चात पानी के नल एवं विद्युत स्विच बंद रखने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छ हवा, स्वच्छ भोजन, स्वच्छ परिवेश, स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया।


इसी परिप्रेक्ष्य में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर भी यात्रियों एवं कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘जल एवं ऊर्जा संरक्षण’ के अनुरूप जल एवं ऊर्जा की अनावश्यक बर्बादी रोकने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त यात्रियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत लखनऊ जंक्शन-ऐशबाग खंड के समपार संख्या 2 एवं 3 तथा डालीगंज-बादशाहनगर खंड के समपार संख्या 4 पर पोस्टर लगाकर समपार उपयोगकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण’ विषय पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टेशन पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को जल स्रोतों एवं ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण का महत्व बताते हुए पानी, बिजली तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से बचने का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा पेंटिंग एवं चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश प्रस्तुत किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को पेंसिल, रंग, बिस्किट, चॉकलेट एवं अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जन-जागरूकता रैली निकालकर यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button