उत्तर-प्रदेशलखनऊ

दिल्ली भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष के विरूद्ध पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल  दिल्ली के पुलिस आयुक्त  सतीश गोलचा से मिला और उन्हे कांग्रेस के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा असम में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तुलना सांप से करते हुए भाजपा की हत्या करने के आव्हान के विरूद्ध एक शिकायत पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय राज्य मंत्रीहर्ष मल्होत्रा के साथ सांसद श्री मनोज तिवारी,  रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं कमलजीत सहरावत, अधिवक्ता संकेत गुप्ता और मीडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर शामिल थे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं सांसदों ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि असम में एक चुनाव सभा में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने ना सिर्फ भाजपा की तुलना जहरीले सांप से की बल्कि मुस्लिम समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को भड़काते हुए कहा की – “कुरान में भी कहा गया है की यदि नमाज पढ़ते हुए सामने सांप आ जाये तो उसे नमाज छोड़कर मार दीजिए, यह भाजपा एवं आर.एस.एस. भी उसी जहरीले सांप की तरह हैं और आज आप सबको इन्हे मारना होगा।”

दिल्ली भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से कहा है की कांग्रेस अध्यक्ष का ब्यान ना सिर्फ भाजपा के प्रति मुस्लिम समुदाय में नफरत एवं हिंसा फैलाने का प्रयास है बल्कि चुनाव प्रचार नियमों की भी खुली अवहेलना है। कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में है अतः दिल्ली पुलिस आयुक्त कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण का संज्ञान लें और एफ.आई.आर. दर्ज कर उचित न्यायिक कार्यवाई करें।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने भाजपा नेताओं को जांच अनुसार कार्यवाई का आश्वासन दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button