गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 459वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

*459वाँ युगऋषि वाङ्मय*
दिनांक: 13.03.2026
*गायत्री ज्ञा
लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत *“आर्यकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, नटकूर, निकट सीआरपीएफ बेस कैम्प, लखनऊ, उ०प्र०”* के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 459वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सुनील कुमार वैश्य (पुत्र) एवं श्रीमती सीमा वैश्य (पुत्रवधू) ने अपने पूज्य ससुर स्व० गुरू प्रसाद वैश्य की स्मृति में उपरोक्त संस्थान के केन्द्रीय पुस्तकालय में युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया तथा संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भी भेंट किया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।” इस अवसर पर श्री वी०के० श्रीवास्तव एवं सीमा वैश्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। हेड पत्रकारिता आर्य टीवी/आर्य प्रवाह डॉ० अजय शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, वी०के० श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, निर्मला पाण्डेय, सीमा वैश्य, सुनील कुमार वैश्य, ममता वैश्य एवं श्री अशोक कुमार वैश्य और संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह, डीन एकेडमिक श्रीमती रूचि सिंह, रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, प्रधानाचार्या डॉ. अंकिता अग्रवाल, एचओडी अब्दुल रब खान, हेड पत्रकारिता आर्य टीवी/आर्य प्रवाह डॉ० अजय शुक्ला सहित अन्य संकाय सदस्य तथा छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।



