उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड जॉच के माध्यम से टिकट जांच अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक  आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड जॉच के माध्यम से टिकट जांच अभियान चलाया गया।

उक्त जॉच अभियान के अन्तर्गत गाड़ी सं0 15114, 15009, 15053 तथा 55087 में सघन टिकट जांच की गई। जिसमें 56 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री पकड़े गये ,जिनसे रूपया 19,365/-(उन्नीस हजार तीन सौ पैसठ) का रेल राजस्व अर्जित किया गया तथा 09 यात्रियों का रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल कराया गया।
इस जांच अभियान के दौरान ट्रेनों के महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे पुरूष यात्रियों को उतार कर जनरल कोच में भेजा गया तथा स्लीपर एवं थ्री एसी श्रेणी में अनियमित रूप से यात्रा कर रहे दैनिक यात्रियों पर जुर्माना लगाते हुए वाणिज्य चेकिंग टीम द्वारा भविष्य में बिना टिकट अथवा अनियमित रेल यात्रा न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

कृते जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button