प्रदेश व्यापी संघर्ष के अंतर्गत सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया

लखनऊ : प्रदेश व्यापी संघर्ष के अंतर्गत सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति, उत्तर प्रदेश तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया.
आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण आदि मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ में स्व. बी. एन. सिंह की प्रतिमा (निकट के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन) पर प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में धरना हुआ।
धरना के समापन अवसर पर स्वयं 4:00 बजे एसीपी के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर डा. आर.पी. मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी. प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र-जिलामंत्री, आर.पी. सिंह- कोषाध्यक्ष आलोक पाठक-आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव-सदस्य राज्य कार्यकारिणी मौजूद थे.



