उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कानपुर में पहली बार आयोजित हुआ पिकलबॉल टूर्नामेंट

कानपुर। खेल के क्षेत्र में कानपुर क्रिकेट के लिये भी खास पहचान रखता है। अब खेल जगत में एक नया अध्याय जोड़ते हुए कानपुर पिकलबॉल स्पोर्ट्स में भी विशेष पहचान बनाने लगा है। पिकलबॉल के पहले टूर्नामेंट ‘कानपुर रॉयल पिकल पावरप्ले’ का सफलतापूर्वक आयोजन टीएसएच में किया गया। यह टूर्नामेंट कानपुर रॉयल राउंड टेबल एवं कानपुर रॉयल लेडीज़ सर्कल के संयुक्त तत्वावधान में पिकलस्पिन, कानपुर में 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया।

पिकलबॉल के दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। टूर्नामंेंट में 69 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे पारंपरिक खेलों के बीच, इस आयोजन ने पिकलबॉल को एक तेजी से लोकप्रिय हो रहे, रोमांचक और सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त खेल के रूप में प्रस्तुत किया।
खेल के साथ-साथ इस आयोजन का एक सशक्त सामाजिक उद्देश्य भी रहा। पंजीकरण शुल्क एवं प्रायोजकों के माध्यम से आयोजकों ने राशि एकत्र की, जिसे शिक्षा एवं अवसंरचना विकास सहित विभिन्न सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक कल्याण कार्यों में पूर्ण रूप से उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस, मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि नए खेल को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक सेवा को जोड़ना एक सराहनीय प्रयास है। प्रणव अग्रवाल ने कहा कि ‘‘यह टूर्नामेंट टीमवर्क और उद्देश्य की शक्ति को दर्शाता है। एक नए खेल को शहर में परिचित कराते हुए समाज सेवा से जोड़ना हमारे लिए अत्यंत संतोषजनक रहा। कानपुर से मिली प्रतिक्रिया वास्तव में उत्साहवर्धक है।’’
टूर्नामेंट विजेता व उपविजेता-
पुरुष एकल वर्गः कार्तिकेय गर्ग और अरुणव वैष
महिला एकल वर्ग- रिया गर्ग और निकिता गुप्ता
पुरुष युगल वर्ग- यश मल्होत्रा एवं नमन गर्ग और सिरजन सिंह सलूजा एवं राघव भाटिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button